{"_id":"67477a5b47dc559a2d0c7b0a","slug":"dispute-between-two-parties-in-tehsil-office-report-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132138-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तहसील कार्यालय में दो पक्षों में विवाद, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तहसील कार्यालय में दो पक्षों में विवाद, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के सामने स्थित तहसील सदर में दो पक्षों में विवाद होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक पक्ष का आरोप है कि कोतवाली के अंदर भी मारपीट की गई।
मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सुरेश तिवारी ने रज्जन बाबू मिश्रा समेत तीन नामजद व दो से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने तहरीर में बताया कि 25 नवंबर को दोपहर 12:10 बजे रज्जन बाबू, अंकित व रविंद्र आदि ने उन्हें व उनके बेटे केशव तिवारी को खतौनी लेने तहसील आने के दौरान धमकाया। आरोप है कि रिवाल्वर व पिस्टल तान दिया। अंकित ने लोहे की कील से हमला किया, जो उनके बेटे के सिर में लगी। जान बचाने को कोतवाली के अंदर जाने पर अंकित ने वहां भी मारपीट की और बेटे की सोने की चेन खींच ली।
वहीं दूसरे पक्ष के अधिवक्ता अंकित मिश्रा ने सुरेश तिवारी समेत तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसमें बताया कि मुकदमे की पत्रावली के लिए आरके कार्यालय गया था। वहां सुरेश तिवारी बैठे थे। आरोप है कि वह अवैध रूप से पत्रावलियों में हेरफेर करता है। इसकी शिकायत पूर्व में तहसील अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार व एसडीएम से की थी। इसी को लेकर सुरेश तिवारी रंजिश मानता है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें व उनके ताऊ रज्जन बाबू को जान से मारने की नीयत से सूजा से हमला किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उनकी दायीं आंख के नीचे चोट आई है। सुरेश तिवारी ने कॉल कर अपने बेटे केशव व शिखर तिवारी को बुला लिया। सभी ने आरके कार्यालय को अंदर से बंद कर मारपीट व गाली-गलौज की। तमंचा निकालकर उनके सिर पर मारा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत विवेचना शुरू कर दी है।