फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute between SDM Sadar and lawyers at the Tehsil in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: तहसील में एसडीएम सदर और अधिवक्ताओं में विवाद, चैंबर के बाहर धरने पर बैठे वकील

Tue, 08 Sep 2026 03:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

शाहजहांपुर में मंगलवार को तहसील सदर में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने चैंबर के बाहर धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Dispute between SDM Sadar and lawyers at the Tehsil in Shahjahanpur
तहसील परिसर में धरने पर बैठे वकील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर की तहसील सदर में मंगलवार को एसडीएम सदर और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एसडीएम ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे अधिवक्ताओं को चैंबर से बाहर कर दिया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम के चैंबर के बाहर धरना शुरू कर दिया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं के अनुसार, वे अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें चैंबर से बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


अधिवक्ता रज्जन बाबू मिश्रा ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके आचरण की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता का आरोप 
विवाद बढ़ने पर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई। अधिवक्ताओं ने चैंबर के बाहर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ अभद्रता की। अधिवक्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed