फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute between Naib Tehsildar and Shopkeeper During Weapon Verification at Sealed Shop

Shahjahanpur News: सील दुकान के शस्त्र मिलान के दौरान नायब तहसीलदार और दुकानदार के बीच विवाद

Fri, 15 May 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Naib Tehsildar and Shopkeeper During Weapon Verification at Sealed Shop
खुटार में दुर्गा आर्म्स स्टोर को खाली कराने के दौरान मौजूद पुलिस और नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : 1
खुटार। काफी समय से सील दुकान से शस्त्र निकलवाने के दौरान वीडियो बनाने पर दुकानदार और नायब तहसीलदार के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। दुकानदार ने नायब तहसीलदार पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

खुटार के मेन रोड स्थित दुर्गा आर्म्स स्टोर को वर्ष 2019 में अनियमितताओं के आरोप में सील कर दिया गया था। डीएम के आदेश पर दो बार दुकान की सील खुलवाकर लाइसेंसधारकों को शस्त्र दिलाए जा चुके हैं। इसके बाद भी दुकान में काफी शस्त्र जमा हैं।
विज्ञापन

दुर्गा आर्म्स स्टोर किराये की दुकान में है। दुकानस्वामी खुटार के ही मोहन सिंह ने काफी समय से किराया नहीं मिलने पर हाईकोर्ट की शरण लेकर दुकान खाली कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने शाहजहांपुर जिला प्रशासन को दुकान खाली कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी खुटार पुलिस के साथ दुर्गा गन हाउस पहुंचे और दुकानदार हरिशंकर अवस्थी के सामने दुकान में जमा शस्त्रों का मिलान कराया। प्रशासन की ओर से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी।
हरिशंकर अवस्थी ने भी वीडियोग्राफी शुरू कराई तो नायब तहसीलदार ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से कहकर कैमरामैन को थाने भिजवा दिया। हरिशंकर अवस्थी ने इसका विरोध किया और अपने बेटे से मोबाइल फोन से शस्त्रों के मिलान का वीडियो बनवाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख नायब तहसीलदार ने थाने से फोर्स बुला लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने मामले को शांत कराया। इसके बाद शस्त्रों के मिलान का कार्य किया गया।
हरिशंकर अवस्थी का आरोप है कि नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने उनके साथ ही उनके बेटे के साथ मारपीट करने का प्रयास किया और उनके बेटे का मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया।

--
हाईकोर्ट ने दुकान खाली कराने का आदेश दिया था, लेकिन दुकानदार लगातार टालमटोल कर रहे थे। न्यायालय के आदेश का पालन कराने के क्रम में दुकान खाली कराई गई है। शस्त्र और अन्य सामान मालखाने में जमा कराया जाएगा। दुकानदार के मोबाइल तोड़ने सहित अन्य आरोप निराधार हैं।
-जगत मोहन जोशी, नायब तहसीलदार खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed