फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute between lawyer and accountant in Puwaiyan

Shahjahanpur News: पुवायां में वकील और लेखपाल में विवाद

Sun, 03 Aug 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute between lawyer and accountant in Puwaiyan
पुवायां में एसडीएम से लेखपाल की ​शिकायत करते वकील। संवाद - फोटो : राठ के सरस्वती बाल मंदिर में प्रमाण पत्र के साथ छात्र। स्रोतः विद्यालय
पुवायां। आईएएस रिंकू सिंह राही के वकील के मुंशी से उठक-बैठक लगवाने के बाद वकीलों के बीच खुद उठक-बैठक लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को लेखपाल और वकील के बीच विवाद हो गया। अन्य वकीलों और लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


शनिवार को वकील इंद्रजीत वर्मा ने लेखपाल चंद्रशेखर से विरासत की एक पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए कहा। इंद्रजीत वर्मा का आरोप है कि लेखपाल ने कहा कि वह, फाइल घर ले जाएंगे और बाद में रिपोर्ट लगाएंगे। उधर लेखपाल का कहना है कि विरासत का मामला है। वकील ने रिपोर्ट लगाने के लिए कहा तो उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट लगाने की बात कही। इस पर वकील एसडीएम के पास चले गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर नोकझोंक के बाद मामला तहसील समाधान दिवस में एसडीएम, तहसीलदार के पास पहुंचा। एसडीएम ने कहा कि यहीं बयान होंगे। इसके बाद सभागार के बाहर दोनों पक्षों में फिर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल और तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी समस्याओं को सुनते रहे। इसके बाद कई लेखपाल मौके पर आए और वकीलों को समझाकर मामले को शांत किया। वकीलों का आरोप है कि लेखपाल सही मामलों में भी रिपोर्ट लगाने में आनाकानी करते हैं, जिससे वादकारी परेशान होते हैं।
अधिकारी भी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। किसी भी पक्ष ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की है। एसडीएम चित्रा निर्वाल और तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

--



एक पत्रावली में लेखपाल के बयान होने है और लेखपाल आनाकानी कर रहे हैं। डीएम की ओर से ऐसी पत्रावलियों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश हैं फिर भी अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

- सुभाषचंद्र शुक्ला, अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed