फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute between computer operator and husband of village head in development block office in Shahjahanpur

Shahjahanpur: विकास खंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रधान पति में विवाद, चाकू से हमले का आरोप

Mon, 12 Sep 2022 01:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Sep 2022 01:35 PM IST
सार

आरोप है कि अर्जुनपुर गांव की प्रधान के पति राजा सिंह ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम खान घायल हो गया। शमीम के सिर और माथे पर चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए।

विज्ञापन
Dispute between computer operator and husband of village head in development block office in Shahjahanpur
विकास खंड कार्यालय में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही ब्लॉक खंड कार्यालय में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे फाइल फीड कराने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम खान और अर्जुनपुर गांव की प्रधान के पति राजा सिंह के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


आरोप है कि राजा सिंह ने चाकू से हमला कर दिया जिससे शमीम घायल हो गया। शमीम के सिर और माथे पर चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने ब्लॉक में ताला डाल दिया। निगोही थाने में शमीम ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, राजा सिंह ने बताया कि वह किसी काम से ब्लॉक मुख्यालय गए थे। वहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर का एक दिव्यांग महिला से विवाद हो रहा था। उन्होंने महज बीच बचाव कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed