{"_id":"6a738d6e40a6afced40f153f","slug":"dispute-at-navodaya-vidyalaya-resolved-after-two-days-teaching-activities-resumed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180977-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवोदय विद्यालय में दो दिन बाद विवाद शांत, हुआ शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवोदय विद्यालय में दो दिन बाद विवाद शांत, हुआ शिक्षण कार्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन शांत हो गया है। लखनऊ रीजन की असिस्टेंट कमिश्नर सुनीता के विद्यालय पहुंचकर छात्रों से वार्ता करने के बाद स्थिति सामान्य है।
विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पुस्तकालय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालने का प्रयास किया था। आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्र मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे।
मंगलवार शाम लखनऊ रीजन से पहुंचीं असिस्टेंट कमिश्नर सुनीता ने छात्रों से अलग से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को विद्यालय का माहौल पूरी तरह शांत रहा। सभी कक्षाओं में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पढ़ाई हुई और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित रहीं। प्रधानाचार्य सत्यपाल ने बताया कि स्कूल में माहौल सामान्य है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई रीजन स्तर से होगी। संवाद