फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Disorder found in medical college...MP expressed displeasure

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में मिली अव्यवस्था...सांसद ने जताई नाराजगी

Sun, 30 Nov 2025 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Disorder found in medical college...MP expressed displeasure
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था मिलने पर फोन कर प्राचार्य से नाराजगी जताते सां
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्हें अव्यवस्था मिलने पर प्राचार्य को फोन कर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि वह अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सांसद ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्हें परिसर में काफी गंदगी मिली। इसके बाद उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उनके समक्ष आ रही समस्याओं को पूछा। तीमारदारों ने बताया कि मरीज की गंभीर हालत को लेकर जब डाक्टर के पास जाते हैं तो वह देखने नहीं आते हैं। कई बार कहने पर डाॅक्टर आ जाते तो उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता है। एक मरीज ने बताया कि पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं मिलने तक काफी दिक्कतें आती हैं। खून की जरूरत पड़ने पर डाॅक्टर से लेकर कर्मचारी बहुत दौड़ाते हैं। यहां आसानी से खून नहीं मिल पाता है। स्टाॅफ का भी व्यवहार काफी खराब होता है। सांसद ने प्राचार्य को फोन कर कहा कि सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन यहां मरीजों ने तमाम शिकायतें की हैं। अगली बार निरीक्षण में अव्यवस्थाएं नहीं मिलना चाहिए। सांसद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज में उन्हें काफी गंदगी मिली है। मरीजों ने भी कई समस्याएं बताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed