फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dirty water filled on bullion market road in Tilhar, trouble

तिलहर के सराफा मार्केट मार्ग पर भरा गंदा पानी, व्यापारी परेशान

Sat, 25 Dec 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled on bullion market road in Tilhar, trouble
तिलहर बाजार विरियागंज चौराहा सराफज बाजार में जलभराव। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के मुख्य चौराहे विरियागंज पर दुकानों के आगे करीब एक पखवाड़े से जलभराव के कारण व्यापारी परेशान हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद पानी के निकास की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जलभराव खत्म न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर का विरियागंज चौराहा व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां पर अधिकांश समय जाम लगे रहने के कारण व्यापारी पहले से ही परेशान हैं। करीब एक पखवाड़े से चौराहे से सराफा मार्केट को जाने वाले मार्ग पर नालियों का गंदा पानी तमाम दुकानों के आगे भरा हुआ है। शिकायत के बाद पालिका ईओ मौका मुआयना भी कर गए, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। दो दिन पहले नगर पालिका ने चवेना मंडी के सामने बंद नाला खुलवाने के लिए कर्मचारी लगाए हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। यहां भी दोनों ओर की नालियां बंद हैं, जिससे जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

दुकानों के सामने पानी भरा हुआ है। शिकायत के बावजूद अभी तक जलभराव समाप्त नहीं किया गया है। तत्काल नाले की सफाई कराई जाए।
गौरव कुमार रस्तोगी व्यापारी
चौराहे पर मेरी दुकान के सामने पानी भरा रहता है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। अधिकारी देख कर चले गए, लेकिन समाधान नहीं किया।
सूरज गुप्ता किराना व्यापारी
बाजार में जलभराव होना उचित नहीं है। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल समस्या को दूर करे, जिससे व्यापारियों का नुकसान न हो सके। सचिन गुप्ता सराफ
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव होने के कारण व्यापारी बहुत परेशान हैं। व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। वैसे भी बाजार में मंदी है। समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए। अमरनाथ रस्तोगी सराफ
मेरी दुकान के आगे जलभराव है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। कर्मचारी आते हैं और चले जाते हैं लेकिन समस्या का निदान अभी तक नहीं हो सका है।
भूपेश गुप्ता व्यापारी
पालिका प्रशासन लापरवाह है। जलभराव को लेकर कई बार कहा जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। इससे व्यापारियों में बहुत आक्रोश फैला है। रमेश कुमार रस्तोगी सराफ

बंगाली डॉक्टर की दुकान के समीप नाला बंद होने के कारण बाजार में जलभराव हो गया है। नाला खुलवाए जाने के लिए कर्मचारियों को आज लगाया जा रहा है। नाला खोलने के बाद बाजार की नाली को ठीक करके जलभराव की समस्या को समाप्त किया जाएगा।
सर्वेश कुमार कुशवाहा, ईओ नगर पालिका तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed