फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diphtheria and tetanus vaccination given to children in 221 schools

Shahjahanpur News: 221 स्कूलों में बच्चों को लगाए गए डिप्थीरिया व टिटनेस के टीके

Thu, 10 Oct 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Diphtheria and tetanus vaccination given to children in 221 schools

विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिप्थीरिया और टिटनेस रोग से बचाव के लिए चले टीकाकरण अभियान का बुधवार को समापन हो गया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्र के 221 स्कूलों तक पहुंचकर छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन कराया।
स्वास्थ्य विभाग ने डिप्थीरिया के संदिग्ध मिलने पर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था। एसीएमओ के अनुसार, पांच मरीज डिप्थीरिया के मिले थे। रोग से बचाव के लिए 26 सितंबर को अभियान शुरू करते हुए शहरी क्षेत्र के 231 सरकारी व निजी स्कूलों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया था। अभिभावकों से अनुमति लेकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया गया। डिप्थीरिया व टिटनेस का टीका लगाने के लिए 221 स्कूलों में कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई। वहीं 10 स्कूलों में टीकाकरण नहीं हो पाया। इसमें डीपीटी बूस्टर-2 के 776, टीडी-10 के 2902, टीडी-16 के 1037 टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-----
22 बच्चाें के टीके लगाए गए
- नगर के प्रताप इंकलेव स्थित निजी स्कूल में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ डॉ. आरके गौतम की निगरानी में 22 बच्चाें के टीके लगाए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने बच्चों को खिलौने भेंट किए। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण से प्रतिरक्षित बच्चों का यू-विन पोर्टल पर फीडिंग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed