{"_id":"69a346e82ac52bb301094139","slug":"dios-filed-a-report-against-the-principal-and-center-administrator-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166821-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक पर डीआईओएस ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक पर डीआईओएस ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को जलालाबाद हाईवे के किनारे स्थित श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दामोदर गंगवार और केंद्र व्यवस्थापक राजेन्द्र पाल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दोनों पर यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सुबह की पाली में करीब 8:45 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य वहां पहुंच गए और स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलकर उनकी गिनती करने लगे। खास यह है कि मां की बीमारी का उल्लेख कर अवकाश ले चुके प्रधानाचार्य को परीक्षा का कोई दायित्व नहीं सौंपा गया था।
बाद में परीक्षा खत्म होने से काफी पहले प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्र के बाहर चले गए। मामले की शिकायत मिलने पर बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश के साथ डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लगे सीसी कैमरों में कैद प्रधानाचार्य की गतिविधियां देख अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक को सवालों के घेरे में लिया।
विज्ञापन
इस मामले में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल को तत्काल परीक्षा दायित्व से मुक्त कर दिया। साथ ही इस मामले में दोनों के खिलाफ परीक्षा को प्रभावित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की शुरुआत करने के लिए मामले के वादी डीआईओएस को बयान देने के लिए बुलाया गया है। उनके बयान के आधार पर विभिन्न पहलुओं से मामले की विधिवत जांच हो सकेगी।
-- -डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र का फिर लिया जायजा
श्री बलवंत सिंह काॅलेज में प्रधानाचार्य की परीक्षा विरोधी गतिविधियां उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी इस परीक्षा केंद्र को लेकर अतिरिक्त सजगता बरत रहे हैं। शनिवार को डीआईओएस दोबारा वहां पहुंचे और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईओएस ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला विषय की परीक्षा सुचारु रूप से चलती पाई गई। उन्होंने बताया कि अब परीक्षा को लेकर केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं आ रही है। डीआईओएस के अनुसार राजेंद्र पाल के स्थान पर डॉ. हरिमेंद्र सिंह को केंद्र व्यवस्थापक और मोहित शुक्ला को उनका सहायक नामित किया गया है। परीक्षा केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभिनव मिश्रा को भी हटाकर उनके स्थान पर देवेंद्र कुमार की तैनाती की गई है।