{"_id":"687164e51e1e1c4a110dc467","slug":"digital-arrest-one-accused-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147904-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट : एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट : एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठग ने लोकसेवक बनकर डरा-धमकाकर 27,09,985 रुपये खाते में डलवाए थे।
आरोपियों ने ईडी, सीबीआई अधिकारी व जज बनकर मदनापुर के रहने वाले अरुण कुमार अवस्थी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। साइबर ठगो ने 27,09,985 रुपये खाते में डलवा लिए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह बरनई तिराहा पर घेराबंदी कर अमरोहा जिले के थाना नौगवां सादात क्षेत्र के गांव पतंजिया निवासी मुकुल चौहान को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने घटना कबूल की। साइबर थाना प्रभारी सर्वेश शुक्ला ने बताया कि ठग ने दसवीं तक पढ़ाई की है। अधिकतर समय वह दिल्ली-नोएडा में रहता था। भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाता है। बृहस्पतिवार को साइबर थाना पुलिस टीम ने साइबर ठगों के एजेंटों के सरगना मध्य प्रदेश के भोपाल के ऐशबाग कॉलोनी निवासी राजा सेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।