फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DIG inspection of the EVMs Strangrum

डीआईजी ने ईवीएम स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले में द्वितीय चरण का मतदान निपटने के बाद रोजा मंडी में स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को डीआईजी आशुतोष कुमार जिले में थे। उन्होंने स्ट्रांग रूम सुरक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर करने के साथ ही महाशिव रात्रि पर्व व होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे डीआईजी आशुतोष कुमार एसपी केबी सिंह, एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, एसपी सिटी कमल किशोर व रोजा इंस्पेक्टर कमरुल हसन के साथ रोजा मंड़ी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे। वह मंडी में लगभग आधा घंटे तक रुके और उन्होंने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को देखने के साथ यह भी कहा कि इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यहां से निकलने बाद बाद डीआईजी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी और एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण से होली पर्व पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस पर सुरक्षा व्यवस्था व महाशिव रात्रि पर्व पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed