फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Didn't pay attention to DM's order

डीएम के फरमान पर अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान

Mon, 06 Jun 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Didn't pay attention to DM's order
पुवायां के समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ - फोटो : POWAYAN
पुवायां। मई में हुए तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम ने तहसील और पुलिस प्रशासन को शिकायतों को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए थे। इस आदेश पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को समाधान दिवस में फिर भारी भीड़ रही, लेकिन कई अधिकारी गायब रहे।
विज्ञापन

डीएम ने पुवायां के समाधान दिवस में भारी भीड़ देख कहा था कि पुवायां में सब कुछ ठीक नहीं है। शिकायतों को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो तो इतनी भीड़ न हो। 15 दिन बाद शनिवार को एडीएम एफआर की अध्यक्षता में फिर से भारी भीड़ उमड़ी। तहसील दिवस से कई अधिकारी भी गायब रहे। इससे शिकायत लेकर आए लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसील दिवस में नहीं आए खंड पुवायां, सिंधौली, बंडा और खुटार के खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सिंधौली, नगर पंचायत बंडा की ईओ, बंडा, खुटार, पुवायां, सिंधौली के बीईओ, जल निगम और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता के गायब रहने पर अधिकारियों के नाम कार्रवाई के लिए डीएम को भेजे है। बंडा की ईओ कई समाधान दिवस से नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादियों की भीड़ के चलते राजस्व विभाग और पुलिस को संयुक्त रूप से शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। गायब अधिकारियों में कुछ से स्पष्टीकरण और कुछ का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। - गिरजेश चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व
कलान। मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह की अध्यक्षता में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 47 शिकायत प्राप्त हुईं जिनमें 18 का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। एसडीएम सतीश चंद्रा, तहसीलदार दुर्गेश यादव मौजूद रहे। संवाद

फोटो--9
सीडीपीओ के खिलाफ डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जलालाबाद। बच्चों के पोषाहार वितरण का सीडीपीओ द्वारा संज्ञान न लेने पर डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस पर आईजी, एआईजी स्टांप के अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब किया गया है। जलालाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे डीएम के सामने 75 शिकायतें आईं। इनमें से सात का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि गैस एजेंसी पर अनधिकृत लोग कार्य कर रहे हैं। डीएम ने डीएसओ को टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी एस. आनंद, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed