फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhermantaran

धर्मांतरण की कोशिश के विरोध में स्वर तेज

Mon, 22 Dec 2014 07:59 PM IST
जलालाबाद/श्ााहजहांपुर
जलालाबाद/श्ााहजहांपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
dhermantaran
गांव गुलड़िया समेत आसपास गांवों के कई कुशवाहा परिवारों को ईसाई बनाने की
विज्ञापन
दिशा में चलाई जा रही मुहिम के मामले में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।

इस मामले में प्रशासन के रवैये को ढुलमुल बताते हुए सोमवार को भाजयुमो तथा विभिन्न हिंदू संगठनों ने तहसील पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इन संगठनों ने धर्मांतरण से पहले हो रही ‘चंगाई सभा’ पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त गांव के दर्जनों लोगों को षड़यंत्रपूर्वक गुमराह करके लोभ लालच देकर ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग चंगाई सभा का आयोजन करवा रहे हैं। रविवार को बारहपत्थर चौराहा के पास पूर्व प्रधान मातादीन वर्मा के घर पर इसकी पुष्टि होने के बाद भी प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे हिंदू समाज में रोष है। ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिलाध्यक्ष डा. ब्रजेश गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक शर्मा, भाजयुमो के दिनेश सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन कमला निवास शास्त्री, राहुल सक्सेना, कमलेश अवस्थी, सोनू दीक्षित, मनोज, सचिन शर्मा, ब्रजेश राठौर, अंकित गुप्ता, गौरव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed