फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dharna

मुफ्त राशन और आवास के लिए परिवार समेत दिया धरना

Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dharna
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में धरना पर बच्चों के साथ धरना बैठे खुटार क्षेत्र के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के गांव कहमरिया निवासी मुल्तान खां ने गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने पर भी आवास, मुफ्त राशन जैसी शासन से अनुमन्य योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को पत्नी और बेटे-बेटियों समेत कलक्ट्रेट में धरना दिया। उनका कहना है कि बेटा समेत आठ बेटियों का परिवार पालने के लिए सिर्फ डेढ़ एकड़ मां के हिस्से की खेती से गुजारा करना पड़ रहा। कई बार आवेदन करने पर भी किसी योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

यह भी एक संयोग रहा कि जिस वक्त मुल्तान खां पत्नी और बच्चों को लेकर धरना देने कलक्ट्रेट पहुंचे, उस वक्त डीएम गरीबों में वितरण के लिए आए मुफ्त खाद्यान्न से भरे वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। धरना में मुल्तान खां की पत्नी कैसर जहां व बेटा शहबाज समेत सात बेटियां गुलशन, गुलफ्शां, तबस्सुम, शीनम, तरन्नुम, अंजुम, कुलसुम और महक फातिमा शामिल रहीं। कैसर जहां के अनुसार धरना में बड़ी बेटी गुलशन भी शामिल होना चाहती थी, लेकिन उसे घर की देखभाल को छोड़ आई हैं।
विज्ञापन

डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर मुल्तान खां ने बताया कि एक कमरे के पुराने और छोटे मकान में आठ बच्चों के साथ गुजारा करना पड़ रहा है। आवास के लिए आवेदन दिया, लेकिन सूची में नाम नहीं आया। चार-पांच माह से मुफ्त राशन भी नहीं मिल रहा। कोटेदार का कहना है कि उसका राशनकार्ड निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed