फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dharmesh pleaded in front of the officer, said - my son was murdered

अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाया धर्मेंश, बोला-बेटे की हत्या हुई

Wed, 24 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dharmesh pleaded in front of the officer, said - my son was murdered
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी धर्मेश ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी को दिया। इसमें बेटे की हत्या करने वाले मोहल्ले के कुछ लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

24 जुलाई को इस्लामगंज के धर्मेंश के 16 वर्षीय बेटे राजू का शव थाने से चंद कदम दूरी पर बस स्टैंड के पास पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होना स्पष्ट हुआ था। उसके बाद पुलिस शांत होकर बैठ गई। उसके पिता धर्मेंश लगातार मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। मंगलवार को धर्मेश ने परिवार समेत कलेक्ट्रेट आकर धरना दिया। उन्होंने एसपी देहात को पत्र देकर बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक आतिशबाजी बनाने के साथ चोरी भी करते हैं। आरोपी मूंगफली चोरी करने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। राजू ने उनकी शिकायत की थी। इसके बाद वे रंजिश मानने लगे थे। धर्मेश ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली से आया तो वे लोग घर ले गए। बंधक बनाकर उसे मारापीट और करंट लगाया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को नाले में डाल दिया। एसपी देहात ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed