फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dharm parivartan issue

धर्म परिवर्तन का मामलाः युवती का मोबाइल बंद, दिल्ली जाएंगे पिता

Sun, 27 Jun 2021 04:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
dharm parivartan issue
तिलहर। नौकरी में अधिक वेतन पाने के लालच में धर्म परिवर्तन कर आयशा बनी युवती कहां पर है, यह परिजन भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहे हैं। पिता के मुताबिक उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। वह बहुत परेशान हैं। बेटी का पता लगाने के लिए वह दिल्ली जा रहे हैं। उधर, हिंदू संगठन भी युवती से संपर्क करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। क्षेत्र के एक गांव की युवती दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टिकट विंडो पर नौकरी करती है। दुबई में अधिक सेलरी पर नौकरी के लालच में धर्म परिवर्तन कर आयशा बनने की जानकारी जब युवती ने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। युवती का 19 मई को पुणे, महाराष्ट्र में नौकरी करने वाले मुरादाबाद निवासी एक हिंदू युवक से विवाह हुआ था। 27 मई को उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। युवती दिल्ली से अपने घर तिलहर वापस आई और धर्मांतरण की बात बताते हुए दुबई जाने की इच्छा जाहिर की। परिवार ने इस बात की सहमति नहीं दी। पिता ने बताया कि बेटी के इस निर्णय से परिवार के सभी लोग बहुत आहत हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिसमें यह बेटी सबसे बड़ी है। परिवार को दो अन्य बेटियों के रिश्ते की भी चिंता सता रही है। शनिवार को पिता ने बताया कि वह आज अपनी ड्यूटी पर मैगलगंज में हैं। उसकी बेटी बृहस्पतिवार रात को दिल्ली गई थी, लेकिन अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। उससे कोई बात नहीं हो रही है। हम सभी घर वाले बहुत परेशान हैं। रात को ही हम लोग दिल्ली जा रहे हैं उसका पता लगाकर उसे घर वापस लाएंगे। वहीं युवती के रिश्तेदारी में होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

धर्मांतरण के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
शनिवार को विहिप के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और देश में चल रहे धर्मांतरण और तिलहर की युवती का धर्म परिवर्तन किए जाने पर मौलाना जहांगीर आलम और उमर गौतम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि तिलहर की बेटी का एक षड्यंत्र के तहत धर्मांतरण किया है। जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू ने कहा कि पकड़े गए मौलाना जहांगीर आलम एवं उमर गौतम के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोनों को फांसी की सजा दी जाए। नगर उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके उन पर रासुका लगाने की मांग की। इस दौरान वीके दीक्षित,कन्हई लाल कश्यप, राकेश राठौर, प्रेमपाल, अभिषेक सिंह, रामनिवास कुशवाहा, आदित्य कुमार, रोहित अग्रवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed