फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras muhurat dhanteras kab hai dhanteras celebrated two days know when is dhanteras 2022

Shahjahanpur: आज और कल दो दिन मनायी जाएगी धनतेरस, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, जान लें पूरी बात

Sat, 22 Oct 2022 12:08 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 12:08 PM IST
सार

पंडित अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि यह संयोग 27 साल बाद बन रहा है, जब दो दिन धनतेरस मनाई जाएगी। इसके साथ ही धनतेरस पर धन के कारण गुुरु और स्थायित्व के कारण शनि स्वयं को राशि मीन और मकर में गोचर हो रहे हैं। इससे पहले धनतेरस पर यह संयोग 178 वर्ष पूर्व आठ नवंबर को बना था।

विज्ञापन
Dhanteras muhurat dhanteras kab hai dhanteras celebrated two days know when is dhanteras 2022
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस का पर्व इस बार दो दिन 22 व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। शनिवार की शाम से धनतेरस का शुभ मुहूर्त रविवार शाम तक रहेगा। दोनों ही दिन खरीदारी की जा सकेगी। इसको ध्यान में रखकर बाजार भी सज चुके हैं।

विज्ञापन

पंडित अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि यह संयोग 27 साल बाद बन रहा है, जब दो दिन धनतेरस मनाई जाएगी। इसके साथ ही धनतेरस पर धन के कारण गुुरु और स्थायित्व के कारण शनि स्वयं को राशि मीन और मकर में गोचर हो रहे हैं। इससे पहले धनतेरस पर यह संयोग 178 वर्ष पूर्व आठ नवंबर को बना था। मुहूर्त के अनुसार रियल इस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, आभूषण, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी अक्षय लाभ देने वाली सिद्ध होगी।

विज्ञापन

बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की शुरुआत शनिवार दोपहर 3.03 बजे से रविवार शाम 5.20 बजे तक होगी। दीपावली में प्रदोष काल की प्रधानता होती है। पंचांग के अनुसार 22 अक्तूबर को धनतेरस, 23 को रूप चतुर्दशी और 24 को महालक्ष्मी पूजा होगी। 25 को सूर्य ग्रहण तथा 26 को गोवर्धन पूजा के कारण 27 अक्तूबर को भाई दूज मनाया जाएगा। कई पंचांगों में प्रदोष काल में 22-23 अक्तूबर के दोनों दिनों में त्रयोदशी तिथि मिल रही है। 23 अक्तूबर को ही रूप चर्तुदशी का दीपदान किया जाएगा और दीपावली की 24 अक्तूबर को अभ्यंग स्नान किया जाएगा।

पांच राशियों के लिए लाभकारी
आचार्य सत्यम दीक्षित ने बताया कि शनि प्रदोष पहले दिन रहेगा, वहीं दूसरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग रहेगा। दूसरे दिन शनिदेव मार्गी हो सीधी चाल चलेंगे। मेष, मिथुन, तुला, सिंह और धनु राशियों के लिए शनि का गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इसके अलावा अन्य राशियों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

विज्ञापन

22 अक्टूबर को खरीदारी का मुहूर्त
शुभ : सुबह 7:50 - 9:15 और रात 8:55 - 10:30 बजे तक।
चल : दोपहर 12:05 - 1:30 बजे तक।
लाभ : 1:31 - 2:55 और शाम 5:45 - 7:20 बजे तक।
अमृत : दोपहर 2:55 - 4:20 और रात 10:31 - 12:05 बजे तक।

23 अक्तूबर को खरीदारी व धनवंतरी पूजन के लिए मुहूर्त
चल : सुबह 7:51 - 9:15 और रात 8:54 - 10:30 बजे तक।
लाभ : सुबह 9:15 - 10:40 लाभ।
अमृत : 10:40 - 12:05 और रात 7:20 - 8:54 बजे तक।
शुभ : दोपहर 1:30 - 2:55 व शाम 5:44 - 7:20 तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed