{"_id":"618973dfcbe6c96c6b55b554","slug":"dhai-ghat-magh-mela-start-shahjahanpur-news-bly465490438","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला कराने की फिर उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाईघाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला कराने की फिर उठी मांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अंतराष्ट्रीय विश्वहिन्दू परिषद के
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला पंचायत द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आख्या पर स्थगित किया गया ढाई घाट गंगा तट का वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजित कराने की मांग जोर पकड़ रही है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समेत सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कपिल देव यादव से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ढाईघाट का पारंपरिक कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजित कराने के साथ वहां अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।
परिषद के क्षेत्रीय गोसेवा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सक्सेना ने कहा कि कलान क्षेत्र में श्रंगी ऋषि की तपोभूमि रही ढाई घाट गंगा तट की पावन भूमि पर हजारों वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा पर परंपरागत मेला आयोजित होता आया है। इस बार स्थानीय प्रशासन ने मनगढ़ंत कारण बताते हुए मेला आयोजन प्रतिबंधित करा दिया, जबकि प्रशासन का दायित्व है कि पारंपरिक आयोजन में आड़े आने वाली समस्याओं का निराकरण कर उन्हे निर्विघ्न संपन्न कराए।
ज्ञापन में कहा गया है कि परिषद और सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय मजदूर परिषद, हिंदू हेल्पलाइन, ओजस्वमी, राष्ट्रीय महिला परिषद, एडवोकेट फोरम आदि संगठनों से जुड़े आशीष शर्मा, प्रशांत सिंह चौहान, विवेक मिश्रा, अक्षत सक्सेना आदि शामिल रहे।