{"_id":"626c497b4039360a3f6b4f76","slug":"dhaba-owner-beaten-with-iron-rod-threw-the-goods-shahjahanpur-news-bly4831959162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक को लोहे की रॉड से पीटा, सामान फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक को लोहे की रॉड से पीटा, सामान फेंका
विज्ञापन
पीड़ित ढाबा स्वामी आदेश द्विवेदी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हरदोई रोड पर लालबाग चौराहा के पास द्विवेदी ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने तोड़फोड़ की। विरोध पर ढाबा संचालक को सड़क पर खींचकर लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रौसर कोठी निवासी आदेश द्विवेदी लालबाग चौराहे पर ढाबा चलाते हैं। 28 अप्रैल की रात कुछ लोग उनके ढाबे पर आए और खाना पैक कराकर ले गए। करीब आधे घंटे के बाद उनमें से एक युवक ने आदेश को फोन कर खाना खराब होने की बात कही। आरोप है कि युवक फोन पर गाली देने लगा। थोड़ी देर बाद दो कारों में असलहों से लैस कई युवक ढाबे पर आ गए। उन्होंने गाली देते हुए बर्तन आदि फेंकने शुरू कर दिए। आदेश ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे सड़क पर घसीट कर लोहे की रॉड से पीटा। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा।
ढाबा संचालक ने थाना राम चंद्र मिशन पहुंचकर घटना की तहरीर दी तो एसएसआई विनोद कुमार और मुंशी मिथुन कुमार तहरीर बदलने का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर कहासुनी हो गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस ने जीशान निवासी रौसर कोठी, संजय वर्मा निवासी ग्राम गुंवारी समेत 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ढाबा संचालक की तहरीर पर हमले के आरोपी दो नामजद समेत 6-7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। सरवर्णन टी., सीओ सिटी, शाहजहांपुर।