{"_id":"6aac37bf8cc3c24e1d0d0a47","slug":"devotees-were-overwhelmed-with-emotion-upon-hearing-the-story-of-shivas-wedding-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184898-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिव विवाह का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिव विवाह का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
गांव जेबा में कथा सुनाते अरविंद दीक्षित। संवाद
पुवायां। गांव जेबा के सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर पर संत विष्णुकांत महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीरामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, तपस्या और सरलता का प्रतीक है। माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ।
शिव विवाह का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में यजमान धर्मेंद्र अवस्थी, कल्पना अवस्थी, राजू शर्मा, जय नारायण वाजपेयी, रघुवंश अवस्थी, प्राणेश्वर पांडे सहित कई लोगों का योगदान रहा। संवाद