{"_id":"6aa44d9b09502aa4490b56c7","slug":"devotees-thronged-the-amavasya-fair-to-seek-blessings-and-offer-prayers-to-mata-sheetala-devi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1011-184312-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमावस्या मेले में माता शीतला देवी के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमावस्या मेले में माता शीतला देवी के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
कांट। माता शीतला देवी के प्राचीन मंदिर में शुक्रवार को अमावस्या पर लगे मेले में दर्शन-पूजन को सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। महिलाओं ने बड़ी संख्या में देवी जी का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समद्धि की कामना की।
दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं के आने का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। पूजन के बाद महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की और बच्चों ने खान-पान की चीजों का लुत्फ उठाया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महंत पंडित योगेश शर्मा ने बताया मां शीतला देवी का मंदिर सच्चा दरबार है और जो भी श्रद्धालु उनकी पूजा-अर्चना करने आते हैं, माता उन्हें कभी भी निराश नहीं भेजती हैं। व्यवस्था में संदीप शर्मा, मोहित भोजवाल, विकल सक्सेना, नीलू माली, राधे वर्मा, चंदर कश्यप, पुष्पेंद्र मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निकाली गई दधिकांदो यात्रा, भंडारे का आयोजन
खुटार। नगर के देवस्थान मंदिर परिसर से दधिकांदो यात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन किया गया।
संत योगेश्वर महाराज के सानिध्य में मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ कन्हैया की छठी मनाई गई। देर रात तक कीर्तन हुआ। इसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार को बालरूप कृष्ण की आरती के साथ दधिकांदो यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और कृष्ण कन्हैया के जयकारों के साथ मोहल्ला देवस्थान और रायटोला में निकली दधिकांदो यात्रा में कई लोगों का योगदान रहा। मंदिर परिसर में हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद