{"_id":"6a08cd2c895a694108006b6a","slug":"devotees-throng-the-devi-fair-for-worship-and-darshan-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173490-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देवी मेले में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देवी मेले में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
तिलहर के ग्राम बरेचा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शरबत पीते बच्चे। स्रोत: जा
खुदागंज। बमिहाना गांव में प्राचीन देवी मंदिर पर ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार को पारंपरिक मेला लगा। इस मौके पर देवी जी के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांगीं। कई परिवारों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। मंदिर के पुजारी हेकड़ पंडित ने बताया कि यह मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है। व्यवस्था में ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह, गोधन सिंह, रघुराम सिंह, विष्णु सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत
तिलहर। बरेंचा गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में इस सेवा कार्य से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को काफी राहत मिली। मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया जाता है। शरबत वितरण में विकास तिवारी समेत अन्य कई लोगो का सहयोग रहा। संवाद
--
यज्ञ से आरंभ हुआ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव
मीरानपुर कटरा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव शनिवार को सुबह यज्ञ के साथ आरंभ हो गया। प्रातः नौ बजे यज्ञ हुआ। यज्ञ में रामकृष्ण आर्य सपत्नीक यजमान बने। यज्ञ के बाद आर्य विद्वानों ने भजन-कीर्तन और प्रवचन के जरिये वेदों की महिमा बताई। बहराइच से आईं आर्य उपदेशिका गीता पांडेय और तिलहर से आए विजय पाल आर्य ने भी विचार रखे। इस दौरान महेशचंद्र आर्य, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, रमेशचंद्र पाठक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हवलदार यादव, अखिलेश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
भगवान शिव और सती का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हो उठे श्रद्धालु
बंडा। ददिउरी मार्ग के सिद्ध बाबा स्थान पर शनिवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कथा व्यास पंडित कपिल त्रिवेदी ने भगवान शिव व मां सती का प्रसंग सुनाया। आयोजन की व्यवस्था में देव स्थान के पुजारी बाबा मंगल दास, रिंकू बाजपेयी, सरोज शुक्ला, हरीश मिस्त्री, सुरेंद्र पाल, मनोज शुक्ला आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
कुर्रियाकलां। रमापुर मोड़ पर नवनिर्मित शिव मंदिर में देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन शनिवार को कथा व्यास शिवांशु कृष्ण ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी बखान किया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने ग्वाल-बालों के साथ माखन चोरी करते। इसकी शिकायत सुनकर माता यशोदा उन्हें सजा देती थी, किंतु वह हर बार चमत्कार कर उन्हें आश्चर्यचकित कर देते थे। कथा श्रवण में शिवराम दुबे, शरद शुक्ला, कुणाल, रश्मि देवी, ललित, कन्हैया आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद