फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees throng at Jwala ji

हमको छोड़ के जाना ना, अगले बरस फिर आना मां

Fri, 29 Sep 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng at Jwala ji

बृहस्पतिवार रात को ढोल नगाड़ों की थाप और माता के जयघोष के बीच महामाई के दरबार से जागरण के लिए आई पवित्र ज्योति को शोभायात्रा के साथ मां ज्वाला जी दरबार के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से इस बार 16वीं बार जगराते का आयेाजन कराया गया था। जागरण के लिए मां ज्वाला जी से पावन ज्योति और माता वैष्णों देवी से पवित्र अमृत कलश लाया जाता है। इस बार भी 25 सितंबर को टी सीरिज कलाकार अजय पाठक आदि ने मां का जागरण किया था। जागरण के बाद पवित्र ज्योति और अमृत कलश को भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया। 28 सितंबर की सुबह हवन के बाद कन्याओं को भोज कराया गया। देर शाम देव स्वरूपों की शोभायात्रा के साथ पवित्र ज्योति और अमृत कलश को नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाल कर विदाई दी गई। नगरवासियों ने कई स्थानों पर देव स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर और ज्योति के समक्ष मत्था टेककर पुण्यलाभ अर्जित किया। शोभायात्रा में तमाम बग्घियां शामिल थीं जिन पर देवताओं के स्वरूप शोभायमान हो रहे थे। शोभायात्रा में जागरण समिति के सभी सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed