फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees flocked to the Dhai Ghat on the banks of the Ganges on Mauni Amavasya.

Shahjahanpur News: मौनी अमावस्या पर ढाई घाट गंगा तट पर श्रद्धालु उमड़े

Mon, 19 Jan 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the Dhai Ghat on the banks of the Ganges on Mauni Amavasya.
मि​र्जापुर में माघ मेले में खरीदारी करतीं युवतियां। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर। ढाई घाट गंगा तट पर लगे माघ मेला रामनगरिया में मौनी अमावस्या पर पर्व स्नान करने के लिए रविवार को सुबह से श्रद्धालु उमड़ने लगे। भोर से लेकर दोपहर बाद शाम तक पर्व स्नान का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सभी घाटों पर दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। पर्व स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पंडा-पुजारियों से धामिक अनुष्ठान कराए और उन्हें दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

पर्व स्नान रविवार को सुबह पौ फटने से पहले ब्रह्म मुहूर्त में आरंभ हो गया। सबसे पहले कल्पवास के लिए दूरदराज से आकर घाटों पर डेरा जमाए साधु-संतों ने हरि-हरि बोलो, मौनी खोलो का उद्घोष करते हुए पर्व स्नान किया और गंगा मैया की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वे श्रद्धालु भी पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के लिए आतुर हो गए, जो एक दिन पहले ही परिवार और मित्रों की टोली के साथ पंडों-पुजारियों के यहां ठहरे थे।
विज्ञापन

सुबह से घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। भयंकर ठिठुरन के बावजूद पुरुष, महिलाएं और बच्चे श्रद्धा और उल्लास के साथ गंगा में उतरे और स्नान किया। महिलाओं ने स्नान करने के पश्चात तट पर दीपक जलाकर गंगा मैया की आरती उतारी और उन्हें प्रसाद व पुष्प चढ़ाने के साथ शृंगार की सामग्री अर्पित कर सुहाग अखंड रखने की मनौती मांगी। तमाम दंपती ने वस्त्रों की गांठ जोड़कर भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों और भिक्षुकों को तिल, वस्त्र, उड़द आदि वस्तुएं दान कीं। स्नान के बाद तमाम श्रद्धालुओं ने संतों के अखाड़ों में जाकर हरि कथा का श्रवण भी किया। बाद में मेले में लगे मीना बाजार, सदर बाजार और अन्य बाजारों से जरूरत का सामान खरीदा। तमाम परिवारों ने पंडों से बर्तन लेकर उनमें घरों से लाए सामान से खिचड़ी पकाकर उसका सेवन किया। इस दौरान मेलार्थियों की सुरक्षा में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

000
आकर्षण का केंद्र बनी बारह ज्योतिर्लिंगों की झांकी
मिर्जापुर। ढाई घाट पर लगे माघ मेला रामनगरिया में आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय आश्रम की ओर से लगाए गए पंडाल में बारह ज्योतिर्लिंगों की भव्य झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देश में विभिन्न स्थानों पर विराजित ज्योतिर्लिंगों को एक स्थान पर देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। संवाद

मिर्जापुर में माघ मेले में खरीदारी करतीं युवतियां। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में माघ मेले में खरीदारी करतीं युवतियां। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed