{"_id":"68239f183f2becfd940620bb","slug":"devotees-flocked-to-temples-on-the-first-tuesday-of-jyeshtha-month-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-143779-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Wed, 14 May 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा नगर मंदिर के बाहर राहगीरों को शरबत पिलाते सेवादार। संवाद
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को घरों और मंदिरों में हनुमान जी का पूजन किया गया। लोगों ने राहगीरों को शरबत पिलाया और भंडारों का आयोजन कर प्रसाद बांटा।
कृष्णा नगर स्थित श्री कृष्णा मंदिर में युवा सेवा समिति की ओर से सुबह साढ़े सात बजे सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद प्रसाद तो पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक शरबत बांटा गया। हरीश बजाज, भूषण खुराना, लोकेश चावला, संजीव सचदेवा, सुनील शर्मा, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने लड्डू बांटे
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से खिरनी बाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश के नेतृत्व में श्रद्धालु महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड के सामूहिक पाठ में भाग लिया। नीरज वाजपेयी ने श्रद्धालुओं को शीतल शरबत, लड्डू एवं ताजे फलों का वितरण किया। इस दौरान नलिनी ओमर, गरिमा, मून शर्मा, वेदप्रभा, रंजना कश्यप, भावना तिवारी, मंजू शुक्ला, अपराजिता का सहयोग रहा। अंतरराष्ट्रीय खत्री सभा की ओर से गन्ने के रस का वितरण किया गया। इस दौरान मोहित खन्ना, नवीन कपूर, अवनीश मिश्रा, मेघना खन्ना, पूनम टंडन, रजनी सेठ, कोमल खन्ना, पूनम कपूर, नीरू कपूर, रेनू कपूर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
--
भंडारे में लोगों ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया
रोजा। बस अड्डा स्थित विद्या टेंट हाउस पर भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे कन्या भोज से हुआ। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। सैकड़ों भक्तों ने पूड़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व भक्तों ने बाला महाराज की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान आयोजक सुशील शुक्ला, अनूप रस्तोगी, नीरज पांडेय, अरविंद शर्मा, विश्वास शुक्ला, शरद पांडेय, ओम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
--
चांदपुर में कन्याओं को कराया भोज
चांदपुर। विकास खंड खुटार के बरगदिया गांव स्थित भुइयार बाबा के स्थान पर कन्याओं को सामूहिक भोज कराया गया। तत्पश्चात उन्हें दान-दक्षिणा देकर और उनका आशीर्वाद लेकर विदा किया गया। इस मौके पर प्रेम नारायण मिश्रा, अशोक शुक्ला, जगदीश प्रसाद, सुधांशु मिश्रा, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
--
हनुमान चालीसा का पाठ कर किया भंडारा
तिलहर। कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर पर मेले जैसा माहौल रहा। शाहजहांपुर से आए न्यायिक मजिस्ट्रेट जीत सिंह राय समेत श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही पूरी-सब्जी का भोग हनुमान जी को अर्पित कर भंडारा आयोजित किया। संवाद