{"_id":"575ae44e4f1c1baf029c5b6e","slug":"development-department-staff-gaining-independence-from-the-pri-thundered","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास विभाग से आजादी पाने को गरजे पंचायती राज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास विभाग से आजादी पाने को गरजे पंचायती राज कर्मचारी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
विकास विभाग से आजादी पाने को गरजे पंचायती राज कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम्य विकास विभाग की बंधुआ गीरी से मुक्ति पाने के साथ पूर्ण अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर पंचायत राज सेवा परिषद से जुड़े विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में परिषद के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर समेत अन्य वक्ताओं ने पंचायती राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त कर समन्वय बनाने के लिए आईएएस अथवा पीसीएस अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय दो घंटे अधिक खोले जाने पर तंज कसते हुए जिलाध्यक्ष तोमर ने कहा कि विकास विभाग को सरकार की इतनी चिंता थी तो इससे पहले कभी दो घंटे अतिरिक्त कार्य क्यों नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि आंदोलन में ग्रामीण सफाई कर्मियों की शत-प्रतिशत भागीदारी होने के कारण गांवों में सफाई कर्मियों के बदले किन लोेगों से सफाई कराई गई। परिषद के जिला मंत्री रमेश चंद्र मिश्रा ने आंदोलन विफल करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों और सफाई कर्मियों को ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाकर धमकाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारियों की एकजुटता देखकर विकास विभाग के अधिकारी बौखला गए हैं। सभा की अध्यक्षता करते हुए परिषद के संरक्षक डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों को इस बात का दर्द है कि सफाई कर्मियों के वेतन मांग पत्र उनके हस्ताक्षर के बजाय एडीओ पंचायत के स्तर से स्वीकृत कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं, जिस पर दूसरे महकमे का कब्जा हो। इसके बावजूद विकास विभाग के अधिकारी पंचायत राज विभाग पर कब्जा जमाए रखना चाहते हैं क्योंकि पंचायती राज स्टाफ के काम का श्रेय उन्हें मिलता है। डीपीआरओ ने कहा कि दो विभागों के बीच समन्वय हो सकता है, लेकिन नियंत्रण नहीं। इसीलिए परिषद के घटक संगठनों ने ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक ग्राम्य विकास विभाग के आदेश अमान्य करने का निर्णय किया है।
धरना में शामिल होकर ग्राम प्रधानों ने दिया समर्थन
परिषद के धरना-प्रदर्शन को उस वक्त बल मिल गया, जब राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के महासचिव अजीत कुमार सिंह संगठन के तमाम पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानोें के साथ खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड के मंच पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने सभी मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पंचायत राज विभाग की हर मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।
विज्ञापन
धरना में शामिल होकर ग्राम प्रधानों ने दिया समर्थन
परिषद के धरना-प्रदर्शन को उस वक्त बल मिल गया, जब राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के महासचिव अजीत कुमार सिंह संगठन के तमाम पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानोें के साथ खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड के मंच पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने सभी मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पंचायत राज विभाग की हर मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।
विज्ञापन