फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Develop skills along with knowledge: Prof. Avneesh

ज्ञान के साथ विकसित करें कौशल : प्रो अवनीश

Sun, 28 Sep 2025 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Develop skills along with knowledge: Prof. Avneesh
एसएस कॉलेज में विगत वर्ष के मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के सचिव प्रोफेसर अवनीश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानना भी आवश्यक है। ज्ञान के साथ-साथ कौशल को भी विकसित करने की महती आवश्यकता है।
विज्ञापन

वह व्यवसाय प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संचार, नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने के साथ संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारना जरूरी है। प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने कहा कि विद्यार्थियों को उन्नत संसाधनों के साथ-साथ तकनीक एवं समय का भी सदुपयोग एवं प्रबंधन आना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विगत सत्र में प्रथम स्थान पाने वाले मुकुंद अग्रवाल, द्वितीय रहे रोहित शर्मा व तृतीय रहीं नीलाक्षी को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में हाजरा शकील को सम्मानित किया गया। डॉ. महिमा सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में विभाग के अध्यक्ष डॉ.अंकित अवस्थी, डॉ.अभिजीत मिश्र, सुमित सक्सेना, डॉ.शिशिर शुक्ला मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed