{"_id":"677ad7d0c894add68901c8be","slug":"despite-the-notice-the-bricks-were-not-removed-from-the-side-of-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-135000-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नोटिस के बावजूद हाईवे के किनारे से नहीं हटाईं ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नोटिस के बावजूद हाईवे के किनारे से नहीं हटाईं ईंटें
Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
निगोही। कोहरे के कारण प्रशासन राजमार्गों के किनारे से अवरोध हटाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन क्षेत्र के एक भट्ठा मालिक ने नोटिस दिए जाने के बावजूद लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से ईंटों का स्टॉक हटाना जरूरी नहीं समझा। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
पिपरिया उदयभानपुर गांव के पास हाईवे के बिल्कुल करीब लाखों ईंटों का स्टॉक लगा हुआ है, जिसे इस तरह से लगाया गया है कि जो दूर से देखने पर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों का अस्थायी बसेरा लगे। ईंटों को भीगने से बचाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक का तिरपाल डाला गया है। घने काेहरे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के लिए कोई राहगीर फुटपाथ पर उतरा तो ईंटों से उसका टकराना तय है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता अश्विनी सिंह ने बताया कि भट्ठ मालिक को नोटिस दिया जा चुका है। अब सोमवार को फिर से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद