फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deputy CMO reached Ramapur PHC to take stock of the health fair.

Shahjahanpur News: आरोग्य मेले का जायजा लेने रमापुर पीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ

Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO reached Ramapur PHC to take stock of the health fair.
तिलहर/खुदागंज। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 153 मरीज उपचार कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर कई जांचें कराईं और बाद में सभी को आवश्यक दवाएं सुलभ कराईं। इस बीच उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीपी श्रीवास्तव ने रमापुर पीएचसी पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने रमापुर पीएचसी के आरोग्य मेले में उपलब्ध दवाओं और जांच सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती नहीं होने का मामला सामने आया। वहां सभी 45 मरीजों को फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने देखकर उन्हें दवाएं दीं। डाॅक्टर की कमी को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएमओ ने साथ मौजूद सीएचसी प्रभारी को वहां सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर की ड्यूटी सुनिश्चित करने संबंधी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजनपुर पीएचसी में डॉ. अभिषेक जौहरी ने 46 मरीजों को देखा, जिनमें से छह मरीजों की जांच भी कराई। कुंवरगंज पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने 45 मरीजों का परीक्षण किया और आठ मरीजों की जांच कर दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज क्षेत्र के हसनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खां ने 20 मरीज देखे। जांच करने पर इनमें बुखार के आठ, दाद-खुजली आदि चर्म रोग के छह और खांसी-अस्थमा के छह अन्य मरीज पाए गए। इन सभी को जरूरी दवाएं मुहैया कराई गईं। व्यवस्था में फार्मासिस्ट कन्हैया लाल, वार्ड ब्वॉय विष्णु दयाल, लैब टेक्नीशियन योगेंद्र पाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed