फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dense fog grew from chaos, life was lost

घने कोहरे से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Sun, 24 Dec 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 24 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dense fog grew from chaos, life was lost
ठंड - फोटो : अमर उजाला
तापमान तीन डिग्री लुढ़का, सड़कों पर छाया सन्नाटा
विज्ञापन


शनिवार को दिन में तेज धूप खिलने और रात को आसमान साफ रहने के कारण रविवार को भोर से कोहरे की घनी परत छाने से मौसम में ठिठुरन एकाएक बढ़ गई और तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। सर्दी के चलते सुबह दस बजे तक सड़कों पर आम दिनों की चहल-पहल गायब रही और जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर को सूरज आसमान पर पहुंचने के बाद धूप ने गुनगुनेपन का अहसास कराया, लेकिन उसमें तपिश गायब रही। इस बीच, गरीब तबके के लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए नगरपालिका परिषद ने शहर में कई स्थानों पर लकड़ी का प्रबंध कराकर अलाव जलवाए।
बीते बृहस्पतिवार से आसमान साफ होने से दिन में धूप निकलने लगी। इसी के साथ पारा ऊपर चढ़ने लगा और घरों में लिहाफ-रजाइयों की सीलन दूर करने को उन्हें धूप में सुखाया जाने लगा। शुक्रवार व शनिवार को भी आसमान से बादलों का पहरा हटा रहा और दिन में निकली धूप दिन ढले तक राहत पहुंचाती रही। इसके साथ ही सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों में काम का माहौल बन गया और स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बढ़ने लगी, लेकिन रविवार को मौसम ने पलटी मार दी। सुबह लोग सोकर घरों से बाहर निकले तो उन्हें कोहरे की मोटी परत मिली।
विज्ञापन

कोहरा इतना घना रहा कि कुछ कदम के फासले पर आगे का दिखाई देना कठिन हो गया। इस कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। नौकरीपेशा लोगों ने घरों में चाय की चुस्कियों के साथ टीवी देखकर सनडे की छुट्टी का मजा लिया। कामकाजी तबके के जिन लोगों को मजबूरी में घरों से निकलना पड़ा, वह ऊपर से नीचे तक बदन को गर्म कपड़ों से लैस करके बाहर आए। कोहरे के कारण सुबह दस बजे तक धूप का लोप रहा और इस वजह से सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रहा। इस बीच, पालिका प्रशासन समेत विद्या प्लाई एंड बोर्ड लिमिटेड के स्वामी अशोक अग्रवाल ने बरेली मोड़, जिला अस्पताल, गर्रा फाटक, केरूगंज, तहसील सदर, अंटा चौराहा, चारखंभा, सदर बाजार, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, जलालनगर आदि स्थानों पर अलाव जलवाकर गरीबों को सर्दी से राहत पहुंचाई। इसी तरह, भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष में टाउनहॉल के बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर वहां बैठे बेसहारा गरीबों को कंबल आदि वस्त्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed