फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dense fog expected today, minimum mercury also dropped

Shahjahanpur News: आज घना कोहरा छाने के आसार, न्यूनतम पारा भी लुढ़का

Thu, 21 Nov 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dense fog expected today, minimum mercury also dropped
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरा है। वहीं, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को कोहरा घना होगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। बुधवार शाम को ही कोहरा छाने लगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोहरा घना होगा और तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

---
पांच दिन का तापमान

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

14 नवंबर 17.8 25.6
15 नवंबर 14.2 27.5
16 नवंबर 15.0 28.6

17 नवंबर 14.0 27.9
18 नवंबर 14.2 26.7

19 नवंबर 15.2 22.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed