{"_id":"6cd0e6c7c1a54ae9ce107a3d8b2de01b","slug":"denied-power-supply-provided-by-villagers-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने सप्लाई कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने सप्लाई कराई बंद
कलान।
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
सप्लाई न मिलने पर ग्रामीण ने बिजली स्टेशन का घेराव कर सभी लाइन बंद कराई दीं। पुलिस के समझाने पर ही बिजली चालू हो सकी।
बिजली सब स्टेशन कलान के गरेली फीडर पर कम सप्लाई मिलने से नाराज इस लाइन से जुड़े बाराकलां, खजुरी, परौर, सथरी आदि गांव के लोगों ने बिजली स्टेशन पर धावा बोलकर सभी लाइनों की सप्लाई बंद करा दी और जब तक समाधान न होने तक चालू न करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया। जेई के मौके पर न होने पर समाधान नहीं हो सका। इसके बाद थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और जेई से फोन पर वार्ता करने के बाद सभी लाइन चालू करा दी और तीन दिन के अंदर समाधान करने को जेई ने भरोसा दिया। वहीं कर्मचारियों का कहना कि बिजली सब स्टेशन पर जो मशीनें लगी हैं, उन पर क्षमता से अधिक लोड है ऐसे में सभी लाइने चालू नहीं कि जा सकती हैं। बिजली सब स्टेशन घेरने वालों में तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
कटरा में बिजली ने किया लोगों का जीना मुहाल
मीरानपुर कटरा। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली से राहत नहीं मिल पा रही है। कई घंटों की कटौती ने नगरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।
बता दें कि वर्तमान में लोगों को 24 घंटे में मुश्किल से आठ घंटे भी सही सलामत बिजली नहीं मिल पा रही है। ऊपर से बीच बीच में होने वाली ट्रिपिंग ने लोगों के सामने और भी मुसीबत खड़ी करके रख दी है। 24 घंटे में चंद घंटो के लिए मिल रही सप्लाई से लोगों के घरों में रखे इन्वर्टर तक चार्ज नही हो पा रहे है। एक तो लोगों को वैसे ही बिजली कम ही मिल पा रही है, ऊपर से पड़ रही भीषण गर्मी ने उनका हुलिया बिगाड़ के रख दिया है। लोगों का कहना है कि इतनी कम बिजली मिलने के बावजूद कोई भी राजनैतिक दल अथवा सामाजिक संगठन ने इस समस्या के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।