फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dengue is strong even in cold, Roja youth lost his life

Shahjahanpur News: ठंड में भी डेंगू ताकतवर, रोजा के युवक की गई जान

Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue is strong even in cold, Roja youth lost his life
अजीत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
बरतारा। सर्दी बढ़ने के बाद भी डेंगू का डंक ताकतवर हो रहा है। बुधवार की रात को रोजा थाना क्षेत्र के गांव रझौआ कलां निवासी रहीस पाल के 23 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले तीन दिन से बीमार चल रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू बताया था।
विज्ञापन

अजीत को तीन दिन पहले बुखार आया था। रोजा के क्लीनिक से दवा लेने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। फिर शहर के अस्पताल में दिखाया गया। जहां डेंगू की जांच पॉजिटिव आई थी। हालात में सुधार नहीं होने पर परिजन बरेली ले गए। बुधवार की रात उनकी वहां मौत हो गई। अजीत के आठ माह की एक बच्ची भी है।
विज्ञापन


दिसंबर में डेंगू से तीसरी मौत
माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट के साथ ही डेंगू से राहत मिल जाएगी, लेकिन अब भी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। दिसंबर में भी मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। नौ दिसंबर को खुटार नगर पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश की पत्नी सदावती व 10 दिसंबर को कलान में वार्ड नंबर नौ निवासी वीरेंद्र सक्सेना की पत्नी शिक्षिका सुमन सक्सेना की डेंगू से मौत हो गई थी। बुधवार की रात रझौआ कलां में अजीत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूर्व के मुकाबले नाममात्र के लोग ही डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। कुछ मच्छरों के रह जाने के कारण डेंगू की आशंका रहती है। मच्छरों से बचाव के लिए सावधानी बरतें। डॉ.एसपी गंगवार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed