फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dengue affected youth dies during treatment in Bareilly

Shahjahanpur News: डेंगू पीड़ित युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत

Sat, 26 Oct 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 26 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dengue affected youth dies during treatment in Bareilly
शिशिर गुप्ता उर्फ चुन्नू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। डेंगू का जानलेवा रूप सामने आना शुरू हो गया है। डेंगू से पीड़ित उद्योगपति के छोटे बेटे की बरेली में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन

बाजार पोटरगंज निवासी प्रमुख उद्योगपति हरीश गुप्ता के डेंगू से पीड़ित छोटे पुत्र शिशिर गुप्ता (26) को गत मंगलवार को बुखार आया था। नगर में निजी डॉक्टर ने इलाज के दौरान जांच में उसे डेंगू की आशंका जताई थी। इस पर घरवाले उन्हें बरेली ले गए और वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को शिशिर की हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पिता सहित मां साधना, बड़े भाई श्रीश गुप्ता और बहन सुरभि का रो-रोकर बुरा हाल है। तमाम व्यापारियों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed