फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demonstration of villagers continues regarding drain construction

Shahjahanpur News: नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी

Mon, 23 Oct 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers continues regarding drain construction
तिलहर सीएचसी पर भर्ती भाजपा नेत्री की आरती सिंह। संवाद
तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर में नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर नाला निर्माण का विरोध करने वाली भाजपा नेत्री आरती सिंह की पानी की टंकी से उतरने के दूसरे दिन बाद भी सीएचसी में भर्ती हैं।
विज्ञापन

आंबेडकर ग्राम मौजपुर में नाले के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार से आंबेडकर पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आंबेडकर ग्राम मौजमपुर जनकल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी का आरोप है कि प्रशासन एक भाजपा नेत्री के दबाव में नाले का निर्माण नहीं करवा रहा, जबकि गांव में तालाब के ओवरफ्लो से जलभराव के कारण गांव की सड़कों पर जलभराव के कारण ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अन्याय को किसी भी कीमत पर ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि धरना-प्रदर्शन नाला निर्माण पूरा होने तक जारी रहेगा।
भाजपा नेत्री आरती सिंह को पानी की टंकी से उतारने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रविवार को दूसरे दिन भी वह सीएचसी में भर्ती हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। आरती सिंह की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed