फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demonstration of engineers in SE office against harassment

उत्पीडन के विरोध में एसई दफ्तर में अभियंताओं का प्रदर्शन

Sat, 26 Mar 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of engineers in SE office against harassment
शाहजहांपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली अभियंता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। अभियंताओं ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा में शाखा सचिव विनोद राणा ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबंधन अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों का उत्पीड़न किया जा रहा। प्रबंधन द्वारा ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। ईआरपी प्रणाली पर अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी विभागीय कार्य प्रणाली ठीक नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसाधनों की मांग करने व विरोध करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इससे प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सबको बिजली-हरदम बिजली के लक्ष्य को पूर्ण कर पाने में बिजली कर्मियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। एक घंटे के विरोध-प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशासी अभियंता शहर प्रशांत गुप्ता,एसडीओ अभिषेक राय, शिवसरन, अवर अभियंता दिनेश कुमार, देवराज, गजेंद्र पाल,जयंत कुमार, केके पटेल, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed