{"_id":"655a61220624eb23f60beeb5","slug":"demonstration-by-lying-down-in-front-of-jcb-machine-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-8413-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेसीबी मशीन के सामने लेटकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेसीबी मशीन के सामने लेटकर प्रदर्शन
Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में नाला निर्माण के दौरान आक्रोशित महिलाओं को समझाते बुझाते नायव तहसीलदार जगत मोहन जोशी।
तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर में तालाब के पानी की निकासी को लेकर नाला निर्माण प्रशासन की गले की हड्डी बन गया है। शनिवार को एडीएम प्रशासन संजय पांडे ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थानीय प्रशासन को सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए थे। रविवार को एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप के रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। गांव और नगर क्षेत्र में पानी के निकास का विरोध करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ लोग जेसीबी मशीन के सामने लेट गए। वहीं महिलाओं ने भी कई घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
रविवार को सुबह काम शुरू करने के लिए कुछ कर्मचारी पहुंचे जिन्हें लोगों ने खदेड़ दिया। ब्लॉक और नगर पालिका की ओर से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी के न पहुंचने पर मामला दोपहर बाद तक अधर में लटका रहा। दोपहर बाद नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगाकर नगर क्षेत्र की सड़क की खोदाई शुरू करानी चाही, इसी बीच भाजपा नेत्री आरती सिंह के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं के धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिए जाने से काम शुरू नहीं हो सका। महिलाओं ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र की खुदाई शुरू की जाए। नायब तहसीलदार ने पहुंचकर जैसे ही काम की शुरूआत करनी चाहिए तब गांव के एक बुजुर्ग मशीन के आगे लेट गए और खुदाई का विरोध करने लगे इस बीच तमाम महिलाएं भी धरने पर बैठ गई। शाम तक दोनों पक्षों की ओर से विरोध जारी रहा जिसके कारण काम नहीं शुरू हो सका है।