फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demonstration against indecent behavior with patients in medical college

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 20 Aug 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against indecent behavior with patients in medical college
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते बसपा के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को बसपा महानगर इकाई ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगपत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। ओपीडी व वार्ड में मरीजों व तीमारदारों से उपचार के बजाये अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मोहल्ला ककरा में एमआरएफ सेंटर से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने, डंपिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने, बिजली कटौती को बंद कराने, मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई। इस मौके पर रामकुमार मौर्या, राजेश्वर सिंह, जाटव, जान मोहम्मद, अमित आजाद, राजीव गौतम, संदीप गौतम, सुधाकर गौत्म, मनोज सिंह, जसविंदर सिंह, तुषार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed