फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demanded to send back Bangladeshis and Rohingyas

Shahjahanpur News: बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को वापस भेजने की मांग की

Wed, 26 Nov 2025 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Demanded to send back Bangladeshis and Rohingyas
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर न्यायिक प्रियंका चौधरी को सौंपा। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अवैध प्रवासी व बांग्लादेशी, रोहिंग्याओं को चिह्नित कर वापस भेजा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जनपद में समुदाय विशेष के धार्मिकस्थलों के लाउडस्पीकरों की आवाज प्रशासन ने कम कराई थी। कुछ दिनों से फिर लाउडस्पीकरों की आवाज बढ़ा दी गई है। आवाज तत्काल कम कराई जाए।
विज्ञापन

अराजकतत्वों की ओर से अवैध निर्माण व विस्तारीकरण को तत्काल कठोरता से रोका जाए। सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए। अंटा चौराहा स्थित धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण करके सरकारी नाले के ऊपर बनीं दुकानें हटाकर नाले को कब्जा मुक्त कराया जाए। इसके अलावा चीनी मांझा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में विभाग मंत्री अशनील सिंह, प्रियम चौहान, धर्मेंद्र सिंह, अनुभव गुप्ता, प्रीति शुक्ला, मीनाक्षी पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed