फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand to stop double decker train in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: डबल डेकर ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में कराने की मांग

Tue, 05 Aug 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop double decker train in Shahjahanpur
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात करते विनीत मिश्र। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में कराने के लिए उत्तर रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुरादाबाद मंडल के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता विनीत मिश्र ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से अनुरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर शाहजहांपुर में ठहराव दिए जाने की अनुशंसा की है। विनीत मिश्र ने अपने पत्र में रेल मंत्री को अवगत कराया है कि लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन लखनऊ से चलकर सीधे बरेली रुकती है, जिसकी दूरी लगभग 234 किमी है। बरेली से चलकर ट्रेन मुरादाबाद रुकती है। ट्रेन के ठहराव से शाहजहांपुर के साथ ही पीलीभीत के लोगों को भी लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed