फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand to install gates in the drain to save Subhash Nagar from floods

Shahjahanpur News: सुभाषनगर को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए नाले में फाटक लगाने की मांग

Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to install gates in the drain to save Subhash Nagar from floods
सुभाषनगर वेलफेयर सोसायटी के पदा​धिकारी नगर निगम में ज्ञापन देने पहुंचे। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। पिछले दो सालों से बाढ़ की मार झेल रहे सुभाषनगर के लोगों ने बचाव के उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने गर्रा नदी में बाढ़ आने से सुभाषनगर में जलभराव होने की समस्या को लेकर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से बताया गया कि सुभाषनगर से गर्रा नदी में गिरने वाले नाले में पानी बढ़ने पर वापस आने लगता है। इसकी वजह से क्षेत्र में काफी जलभराव हो जाता है।

पिछले वर्ष और इस वर्ष आई बाढ़ से सुभाषनगर के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। नाले की समस्या से निजात दिलाई जाए। नाले को सही से बनवाकर उसमें गेट लगवाया जाए। बाढ़ आने की स्थिति में इसको बंद करके जलभराव को रोेका जाए। नाला क्षेत्र के लोगों के लिए काफी बड़ी समस्या बन गया है। इस दौरान अवनि कुमार दीक्षित, महामंत्री दिनेश सिंह, संरक्षक महेश प्रजापति, गौरव अवध, विक्रम सिंह चंद्रा, आलोक श्रीवास्तव, वेदराम प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed