{"_id":"695429aa919166b9850991e2","slug":"demand-to-end-morning-power-cuts-in-puwayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161722-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में सुबह की बिजली कटौती बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में सुबह की बिजली कटौती बंद करने की मांग
विज्ञापन
पुवायां में एक्सईएन को ज्ञापन देते व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद
पुवायां। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके लील के नेतृत्व में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन देकर सुबह की बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि सुबह सवा छह बजे से साढ़े सात बजे तक बिजली कटौती की जाती है। कटौती के समय नगर के तमाम नागरिक टहलने जाते हैं और घरों पर महिलाएं तमाम घरेलू कार्य निपटाती हैं। व्यापारियों को भी सुबह जल्दी तैयार होकर प्रतिष्ठानों पर जाना होता है। बिजली कटौती के कारण व्यापारियों, महिलाओं और मार्निंग वॉक करने वालों को परेशानी होती है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि कटौती का समय सुबह साढ़े चार से छह बजे तक रखा जाए, जिससे किसी को समस्या न हो। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री कपिल गुप्ता, मंगल मिश्रा, धीरज शर्मा, शशि अग्निहोत्री, सुनील गुप्ता सहित कई व्यापारी शामिल रहे। संवाद