{"_id":"65d112c3917563d9ab022534","slug":"demand-raised-to-solve-the-problems-of-disabled-people-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113574-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिव्यांगों की समस्याओं को हल करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिव्यांगों की समस्याओं को हल करने की उठाई मांग
Sun, 18 Feb 2024 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के पदाधिकारी व
शाहजहांपुर। आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश व प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी के नेतृत्व में दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी का सौंपा गया। इससे पहले दिव्यांगजन खिरनीबाग स्थित लाला रामचरन लाल धर्मशाला में एकत्रित हुए जहां से एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे।
ज्ञापन में कहा गया कि दिव्यांग, वृद्ध एवं निराश्रित महिलाएं पेंशन, आयुष्मान व अंत्योदय कार्ड, शादी अनुदान, रोजगार आदि न मिलने से परेशान हैं। मांग है कि इन्हें पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। उन्हें अंत्योदय एवं आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाए जाएं। विकास खंड, सरकारी अस्पताल अथवा अन्य सरकारी संस्थानों में मौजूद कैंटीन को दिव्यांगों के लिए आरक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। दिव्यांग शादी अनुदान दो गुना किया जाए। दिव्यांगों को रोजगार के लिए मिलने वाला ऋण 50 हजार रुपये किया जाए। सरकारी व गैर संस्थानों में चार प्रतिशत आरक्षण पूरा कराते हुए उनकी भर्ती सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परिवहन निगम की बसों में होने वाली दिक्कत का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, कंप्यूटर आदि कोर्स कराने के लिए सेंटर खुलवाने, शौचालय, आवास, बिजली, पानी, ऋण आदि सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने की मांग भी हुई। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष नलिनी ओमर, महानगर अध्यक्ष वेदप्रभा वाजपेयी, उपाध्यक्ष हेमा कश्यप, नन्हीं देवी, फूलमती, अशोक कुमार, रामदेव, सुरेश आदि मौजूद रहे।