फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand raised for stoppage of two trains from Union Minister

Shahjahanpur News: केंद्रीय मंत्री से दो ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग

Tue, 12 Aug 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for stoppage of two trains from Union Minister
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पटका पहनाते सीबीए के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अमित वाजपेयी। स - फोटो : फॉल्ट दुरुस्त करता बिजलीकर्मी।
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अमित कुमार वाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र देकर वंदे भारत और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में कराने की मांग की है। जितिन ने मांग के संबंध में रेल मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अमित वाजपेयी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर बताया कि लखनऊ से देहरादून तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और सहरसा जंक्शन से अमृतसर के बीच चलने वाली अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस शाहजहांपुर से गुजरती है लेकिन उसका ठहराव नहीं है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पीलीभीत और लखीमपुर खीरी की सीमा जुड़ती है। इन ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में होने से आसपास के जिले के लोगों और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। अमित वाजपेयी के पत्र पर जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed