फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for suspension of the station in-charge for insulting a woman

Shahjahanpur News: महिला को बेइज्जत करने के मामले में थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग

Sun, 16 Nov 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for suspension of the station in-charge for insulting a woman
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को ले जाने के आरोपी युवक के घर में घुसकर उसकी मां को पीटने और लगभग निर्वस्त्र कर गली में घसीटने के मामले में शनिवार को पीड़िता के साथ जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं ने जीआईसी मैदान पर धरना दिया। कलक्ट्रेट में डीएम के नाम ज्ञापन देकर मदनापुर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रताप सिंह ने बताया कि मदनापुर के एक गांव में रहने वाला युवक दो नवंबर को एक युवती को लेकर दिल्ली चला गया था। युवक व युवती आठ नवंबर को दिल्ली से मदनापुर आए। युवक को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने 12 नवंबर की रात युवक के घर में घुसकर उसकी बुजुर्ग मां को पीटा। उन्हें लगभग निर्वस्त्र कर बाल पकड़कर गली में ले आए।
विज्ञापन

पुलिस ने मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रताप सिंह ने कहा कि मदनापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर पीड़िता की उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। इस दौरान राकेश कुमार वर्मा, विवेक, मुस्तकीम, जीशान, नन्हें, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed