{"_id":"68aa13db081e0e8a1108547b","slug":"demand-for-resolution-of-problems-arising-after-installation-of-smart-meters-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-151048-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहीं समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहीं समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला कृष्णानगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसई जागेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहीं समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि प्रीपेड मीटर में जो उपभोक्ता मासिक बिल भुगतान करते हैं, उनकी बिलिंग न होने से उनको बिल भुगतान करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निगम की ओर से नया मीटर लगवाने के पश्चात उसे प्रीपेड कर दिया जा रहा है, जिससे बिल नहीं आ रहे हैं और भुगतान न होने से पे कनेक्शन बंद हो जा रहे हैं।
आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की टीम नए स्थानों पर नए मीटर लगाने पर नए केबल नहीं लगा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि एक फ्लो चार्ट बनाकर निगम के विभिन्न दफ्तरों में लगा दिए जाएं। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की प्रक्रिया समझ आ सके।
विज्ञापन
इस दौरान बताया गया कि निगम से दो प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है जो सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उपभोक्ताओं को प्रक्रिया को सरलता से समझाने का कार्य करेंगे और शिकायतें सुनेंगे। इस दौरान ओवैस हसन खान, रेहान मिर्जा, विवेक सहगल, सतीश सिंह, शादान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।