फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for Exemption from Toll Tax at Mahanandpur Plaza; Warning Issued of Agitation

Shahjahanpur News: महानंदपुर प्लाजा पर टोल टैक्स से छूट की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी

Sat, 16 May 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for Exemption from Toll Tax at Mahanandpur Plaza; Warning Issued of Agitation
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
पुवायां। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर महानंदपुर में टोल प्लाजा का विरोध बढ़ता जा रहा है, छूट देने की मांग की गई है। कई सामाजिक संगठनों के साथ ही व्यापार मंडल, तहसील और सिविल बार एसोसिएशन ने 50 किमी के अंदर दो टोल प्लाजा पर टैक्स लिए जाने का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। सांसद और विधायक ने भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन




मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां-बंडा के बीच सबली टोल प्लाजा और खुटार-पूरनपुर रोड पर हिटौटा टोल प्लाजा पर पहले ही वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे अभी केवल खुटार तक ही बना है, लेकिन पुवायां-शाहजहांपुर के बीच महानंदपुर में टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। सबली और महानंदपुर टोल प्लाजा के बीच दूरी लगभग 25 किमी ही है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह गर्चा, व्यापारियों, अधिवक्ताओं सहित कई संगठनों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


-----



राज्यसभा सांसद ने लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि हिंदू युवा संगठन की ओर से उनको पत्र देकर 50 किमी क्षेत्र में स्थित हिटौटा, सबली और महानंदपुर टोल प्लाजा में एक टोल हटाने की मांग की है। हलके चौपहिया वाहनों का टोल 65 रुपये से घटाकर 45 रुपये करने और पास के क्षेत्र का दायरा 15 से बढ़ाकर 25 किमी करना जनहित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



विधायक ने डीएम को लिखा पत्र



विधायक चेतराम ने डीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि वाहन चालकों को महानंदपुर टोल प्लाजा पर भी टैक्स देना पड़ रहा है। इससे रोष है। एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर निर्देशित करें कि बंडा-खुटार के लोगों से एक ही टोल पर टैक्स लिया जाए।

----



महानंदपुर टोल प्लाजा शुरू किए जाने से वकीलों, वादकारियों सहित तमाम वाहन चालकों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। एक टोल पर टैक्स लिए जाने के बाद दूसरे टोल पर टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए।




- अजय पांडेय, अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन पुवायां
---



टोल टैक्स खत्म न हुआ तो आंदोलन

शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि टोल प्लाजा के 30 किमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को टोल से राहत दी जानी चाहिए। बंडा से शाहजहांपुर के बीच दो टोल पड़ने से वकीलों और वादकारियों को परेशानी हो रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में शुक्रवार को ज्ञापन दिया। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद



-----------

टोल के आसपास के लोगों को निशुल्क निकलने देना चाहिए। जो वाहन चालक एक टोल पर शुल्क देकर आ रहे हों, उनसे पास के दूसरे टोल पर टैक्स नहीं लेना चाहिए

- केके लील, अध्यक्ष व्यापार मंडल पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed