{"_id":"6291234195d197708376af90","slug":"demand-for-beautification-of-garra-ghat-caught-hold-youth-gave-memorandum-shahjahanpur-news-bly486350579","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा घाट के सौंदर्यीकरण की मांग ने पकड़ा जोर, युवाओं ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा घाट के सौंदर्यीकरण की मांग ने पकड़ा जोर, युवाओं ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देते युवा नेता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के गर्रा घाट को विकसित कराने की मुहिम में आम लोगों का साथ मिलना शुरू हो गया हैं। गर्रा घाट के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को युवाओं ने अपर नगर आयुक्त एसके सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। सभी ने एक स्वर से गर्रा घाट को सुंदर बनाकर एक पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करने की मांग की है।
हनुमान मंदिर के पास गर्रा घाट और गांधी उद्यान नगर निगम की उपेक्षा का शिकार है। इन स्थानों के सौंदर्यीकरण को लेकर अमर उजाला अभियान चला रहा है। शुक्रवार को नौशाद कुरैशी ने शिष्टमंडल के साथ अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि नगर में शहीद उद्यान और हनुमत धाम जैसे महत्वपूर्ण स्थान हैं।
बरेली मोड़ की तरफ रहने वाले लोगों के लिए कोई ऐसा स्थान नहीं है, जहां पर वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें। गर्रा नदी का घाट काफी महत्वपूर्ण स्थान है, यदि इसे विकसित कर दिया जाए तो यह पिकनिक प्वाइंट बन सकता है। ज्ञापन देने वालों में अमित, फूल मियां, अकील मिर्जा, नजीम, लाला, विनय सक्सेना, इमरान, फुरकान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं मांगे-
गर्रा घाट की टूटी पड़ी सीढ़ियों को सही कराकर उसकी जगह पर पत्थर लगाए जाएं, घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लाइटिंग कराने, लोगों के बैठने के लिए बेंच बनवाने, लाल इमली चौराहे पर नगर निगम की जमीन पर मोटरसाइकिल स्टैंड बनवाने, स्टेशन रोड का नाम बदलकर शहीद अशफाक उल्ला खान के नाम से करने, बहादुरगंज चौराहे का नाम शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम से रखने, नगर निगम की जमीन पर गरीब बेटियों की शादी के लिए एक बरातघर बनवाने की मांग की गई।
गर्रा और खन्नौत नदी के आसपास भवन निर्माण का नक्शा नहीं होगा स्वीकृत
शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी के आसपास के इलाके को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया। नदी के आसपास किसी प्रकार का भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जा सकता है। नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नदियों के आसपास का कुछ इलाका बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। मोहल्ला लोदीपुर, विसरात रोड, हनुमत धाम के पीछे पक्का पुल के आसपा, मोहल्ला अजीजगंज, ककरा कलां में नदी के आसपास नक्शा स्वीकृत नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में कुछ लोग प्लाटिंग का काम चोरी छिपे कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि ऐसे प्लॉट नहीं खरीदें। संवाद