{"_id":"6ac3fd1763c7cd2e0807f0f2","slug":"demand-for-a-judicial-inquiry-into-the-case-of-the-killing-of-two-sadhus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186658-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो साधुओं की हत्या के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो साधुओं की हत्या के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे संत समाज के लोग। संवाद
शाहजहांपुर। खुदागंज के ग्राम सूथा स्थित शिव मंदिर में संत गोपाल दास और बिहारी दास की हत्या के मामले में संत समाज ने न्यायिक जांच की मांग की है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सर्व धर्म परिषद और योगी औघड़ अखाड़ा के संतों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
बृहस्पतिवार सुबह सूथा गांव के प्राचीन मंदिर परिसर में बाबा गोपाल दास और उनके चेले बिहारी दास की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव जला दिए गए थे। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी सुमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
ज्ञापन में घटना के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, मंदिर की जमीन को मुक्त कराने और संतों को सौंपने की मांग की गई। मृतक संतों की समाधि निर्माण में किसी तरह का व्यवधान न होने देने की भी मांग की गई। इसके अलावा हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
इस दौरान नीरज वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष औघड़ प्रमोद नाथ अघोरी, रामदुलारे शर्मा, स्वामी पवन गिरि और स्वामी सत्य पुरी समेत अन्य संत मौजूद रहे।
--
हत्या के आरोपी पर सीसी कैमरों से निगरानी
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी सुमित पर जिला जेल प्रशासन की कड़ी नजर है। जेल में आरोपी की गतिविधियों की 24 घंटे सीसी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी हिंसक प्रवृत्ति का है और कई बार लोगों से मारपीट-आगजनी की घटनाएं कर चुका है।
जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सीसी कैमरों के माध्यम से उसकी निगरानी की जा रही है। संवाद